GA4-314340326 77वें गणतंत्र दिवस पर शान से फहराया तिरंगा

77वें गणतंत्र दिवस पर शान से फहराया तिरंगा

तिरंगा को सलामी देते अनगड़ा थाना प्रभारी 
angara(ranchi)  77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर सोमवार को अनगड़ा प्रखंड मुख्यालय में प्रमुख दीपा उरांव, पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय अनगड़ा व अनगड़ा थाना में थाना प्रभारी गौतम कुमार रजवार, सिकिदिरी थाना में थाना प्रभारी सचिन मिश्रा, उषा मार्टिन विवि अनगड़ा में प्रो चांसलर प्रो. एससी गर्ग, प्रो वीसी प्रो. मिलिंद, कस्तूरबा बालिका आवासीय विद्यालय में अनगड़ा बीडीओ जयपाल सोय, जलविद्युत परियोजना कार्यालय सिकिदिरी में प्रबंधक संजय कुमार सिंह, जसपुरिया बीएड कालेज बीसा में संस्थापक जैलेन्द्र कुमार, कुलप्रकाश नर्सिंग कालेज अनगड़ा में संस्थापक कुलदीप कुमार सिंह, बलदेव चिल्ड्रेन स्कूल लुपुंग में समाजसेवी नीलकंठ चौधरी उर्फ मंटू, शालिनी अस्पताल अनगड़ा में पूर्व उपप्रमुख अनवर खान, सीएचसी अनगड़ा में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. शशि प्रभा, एसडीपीएस स्कूल चिलदाग में संस्थापक डा. अमर कुमार चौधरी, मां लखपति आरोही कोचिंग सेंटर बक्सीडीह में संस्थापक बलराम साहू, आरटीसी स्कूल अनगड़ा में प्रिंसिपल नरेन्द्रनाथ महतो, सहैदा मोड़ में ग्रामप्रधान पारसनाथ भोगता, जेडी नेशनल बीएड कालेज में सचिव जेडी सिंह, सीआईटी में चेयरपर्सन जानकी देवी, कैंब्रिज बीएड व गौतम बुद्धा इंटरनेशनल स्कूल में सीटीआई के सचिव अभिषेक सिंह, कैंब्रिज पॉलिटेक्निक में प्राचार्य डा. एनके यादव, सीआईटी में प्राचार्य डा. एल रंगनाथन, कमला नेहरू इंटर कॉलेज में प्राचार्य डा. अजय कुमार सिन्हा, सेकी बेसकैंप गेतलसूद में प्रबंधक पल्लव यदु, सिरका पंचायत सचिवालय में मुखिया रौशनलाल मुण्डा, हरातू पंचायत सचिवालय में मुखिया राजेन्द्र बेदिया, टाटी पंचायत सचिवालय में मुखिया रामानंद बेदिया, जनकल्याण समर्पण संस्थान में सुजीत कुमार ने झंडोत्तोलन किया।   

सिंचाई विभाग सब डिवीजन में सिर्फ गणतंत्र-स्वतंत्र दिवस पर आते है झंडा फहराने

गेतलसूद डैम में झंडा फहराते सिंचाई विभाग के अधिकारी
गेतलसूद डैम में पूरे एक साल के दौरान विभाग के अधिकारी सिर्फ गणतंत्र दिवस व स्वतंत्र दिवस के मौके पर ही झंडा फहराने आते है। अन्य दिन अधिकारी गायब रहते है। पिछले चार दशक से यही क्रम चल रहा है। सोमवार को भी गेतलसूद डैम के स्पेलवे के पास सिंचाई विभाग के एसडीओ जोन बोदरा, कनीय अभियंता विवेक कुमार कुल्लू झंडा फहराने पहुंचे थे। गौरतलब बात तो यह है कि सिंचाई विभाग का गेतलसूद सब डिवीजन है। गेतलसूद सब डिवीजन में मैकेनिकल के एसडीओ जोन बोदरा व दो कनीय अभियंता विवेक कुमार कुल्लू व सबिता है। सिविल के भी दो कनीय नीतेश व एक अन्य यहां पदस्थापित है। सिविल के एसडीओ आंतरिक जोन है। इतना अधिकारी होने के बावजूद सब डिवीजन का काम कागजों पर चल रहा है। बारिश के समय अधिकारी बीच बीच में आते रहते है। शेष समय सभी रांची में ही रहते है। इन अधिकारियों को कोई बोलने टोकने वाला नही है। सिर्फ मोबाइल से अद्यतन जानकारी लेते रहते है। अधिकारियों का क्वाटर भी बना हुआ है। जिसपर अवैध कब्जा है। पूरा गेतलसूद डैम मात्र तीन सरकारी कर्मवारी अजय प्रसाद, नेपाल लोहरा व जगदेव सिंह के अलावे पांच होम गार्ड जवान के सहारे चल रहा है। जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुंडा ने बताया कि ऐसे अधिकारियों को गेतलसूद सब डिवीजन से पगार उठाकर काम नही करनेवाले अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कारवाई की जाए। विभाग को इस मामले में पत्र लिखा जाएगा।    

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم