GA4-314340326 लाधुपटोला टुसू मेला में उमड़ी भीड़, गेतलसूद डैम को पर्यटन हब बनाने का आहवान

लाधुपटोला टुसू मेला में उमड़ी भीड़, गेतलसूद डैम को पर्यटन हब बनाने का आहवान

angara(ranchi)  गेतलसूद डैम किनारे स्थित लाधुपटोली में सोमवार को टुसू मेला सह रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। आयोजन टुसू मेला समिति आगरटोली ने किया। मेला देखने काफी संख्या में लोग पहुंचे। मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व रांची जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार, विशिष्ट अतिथियों में जिला परिषद सदस्य अनुराधा मुंडा, बीओसीडब्लू मेंबर पारसनाथ भोगता, मुखिया राजेन्द्र बेदिया, विधायक प्रतिनिधि श्रवण कुमार मुंडा, जेएलकेएम नेता देवेन्द्रनाथ महतो थे। अध्यक्षता धनकिशोर महतो(डीके), संचालन सचिव सूरज मुंडा व तीरथनाथ महतो ने किया। आसपास के गांव से आधा चौड़ल लेकर नाचते गाते ग्रामीण मेला में पहुंचे। सभी चौड़ल टीम को सम्मानित किया गया। सभी अतिथियों को मेला समिति की ओर से अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। प्रसिद्ध नागपुरी कलाकार मजबूल खान की टीम ने देर रात तक शानदार नागपुरी गीत-संगीत प्रस्तुत किया। जैलेन्द्र कुमार ने कहा कि गेतलसूद डैम में मेला का आयोजन होने से इस क्षेत्र को पर्यटन के दृष्टिकोण से विकसित करने में मदद मिलेगी। हमें एकजुट होकर इस क्षेत्र को पर्यटन हब बनाना है। स्थानीय लोगों को आगे आना होगा। सरकार से मदद लेकर व निजी स्तर पर पर्यटन विकास की संभावना तलाशनी है। इस अवसर पर अतिथि के रूप में भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रामसाय मुंडा, अजय भोगता, शिवदास गोस्वामी, पंसस बिनोद रजवार, सीताराम मुंडा, शिवधर रजवार, फारूक खान, महावीर भोगता, प्रकाश यादव, बिगेश्वर महतो थे। आयोजन को सफल बनाने में कोषाध्यक्ष-अनिल भोगता, बिहारी महतो, भुनेश्वर करमाली, संतोष पाहन, मकर मुंडा, विजय रजवार, राजेश महतो, मंगल महतो, महेश महतो, कुंवरलाल महतो, विजय भोगता, अजय रजवार, मनोहर महतो, संदीप महतो, दिलीप मुंडा, संजय करमाली, द्वारिका रजवार, हरिकिशुन महतो, तुलसी मुंडा, करमलाल मुंडा, महेश भोगता, चरकू भोगता, विजय मुंडा आदि का उल्लेखनीय योगदान रहा। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم