GA4-314340326 टुसू मेले में उमड़ा जनसैलाब, 125 फीट का चौड़ल रहा आकर्षण का केंद्र

टुसू मेले में उमड़ा जनसैलाब, 125 फीट का चौड़ल रहा आकर्षण का केंद्र

 

मेले में शामिल रामटहल चौधरी, केशव महतो कमलेश, डॉ. राजाराम महतो व अन्य।
सिल्ली (रांची): रांची के लोवाडीह स्थित हाई टेंशन मैदान में रविवार को आयोजित पारंपरिक टुसू मेले में संस्कृति और आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला। मेले में उमड़े अपार जनसैलाब के बीच आदिवासी-मूलवासी संस्कृति की भव्य झलक दिखी। इस वर्ष मेले का मुख्य आकर्षण 125 फीट ऊंचे भव्य चौड़ल रहा।

सांस्कृतिक उल्लास और परंपरा की झलक दिखी

मेले के दौरान पारंपरिक गीतों, ढोल-मांदर की थाप और आकर्षक झांकियों ने आगंतुकों का मन मोह लिया। श्रद्धालुओं ने पारंपरिक धान पूजा की और चोडल (चौडल) के साथ नृत्य करते हुए पूरे माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। तमाड़ विधायक विकास सिंह मुंडा और खिजरी विधायक राजेश कश्यप ने अपने संबोधन में कहा कि यह मेला हमारी समृद्ध परंपरा, लोक संस्कृति और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है।

मेले में इन्होंने की शिरकत 

मेले में मुख्य और विशिष्ट अतिथि के रूप में तमाड़ विधायक विकास सिंह मुंडा, खिड़की विधायक राजेश कश्यप, पूर्व सांसद रामटहल चौधरी, डॉ. राजाराम महतो, रणधीर चौधरी, महिराम महतो, धीरज महतो, प्रो. वृंदावन महतो आदि ने शिरकत की।

चौड़ल को प्रणाम करते लोग।

मेले के आयोजन में इनका रहा योगदान 

इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में आयोजन समिति के मुख्य संरक्षक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, संरक्षक मंडल के शत्रुघ्न महतो, पीताम्बर महतो, प्रवीर सिंह मुंडा, परमानन्द सिंह मुंडा, क्षेत्र मोहन सिंह मुंडा, मधुसूदन सिंह मुंडा, हलधर महतो, सुरेंद्र महतो, अधिवक्ता विजय कुमार, तुलसी महतो, सत्यानारायण महतो, अध्यक्ष डॉ. राजकुमार महतो, उपाध्यक्ष राजेश्वर प्रसाद, सचिव डॉ. अशोक कुमार महतो, कोषाध्यक्ष सूरजकांत महतो, डॉ. हेमन्त कुमार, विनय कुमार, देव कुमार, परमानन्द महतो, मुकेश कुमार व सुरेन्द्र महतो आदि का योगदान रहा।





Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم