angara(ranchi) अनगड़ा प्रखंड के विभिन्न स्कूलों, शैक्षणिक संस्थानों, क्लबों के द्वारा माता सरस्वती की पूजा की गई। अनेक जगहों पर भव्य पंडाल भी बनाया गया। बताया जाता है कि अनगड़ा प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में एक सौ से अधिक स्थाना में माता सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर पूजा की गई। अनगड़ा चौक स्थित माता सरस्वती की पूजा पंडाल का उदघाटन भाजपा के पूर्व रांची जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार ने किया। इस मौके पर पूर्व मुखिया मधुसूदन मुंडा, अघनू महतो, ग्रामप्रधान लोकनाथ मुंडा, बुधराम बेदिया सहित ब्लू सटार क्लब के अक्षय आनंद, रोहित श्रीवास्तव, अनिल कुमार, अभिषेक कुमार, पंकज कुमार, तन्मय कुमार, जमन कुमार, आंशु कुमार, राहुल मुंडा आदि उपस्थित थे। इधर कोलोनी नंबर एक गेतलसूद में नवयुवक संग्राम क्बल के द्वारा पुआल का आर्कषक पंडाल बनाया गया था। इस मौके पर अध्यक्ष सचिन गोस्वामी, उपाध्यक्ष हर्षराज राजपूत, विशू गोस्वामी, राजीव सिंह, अंकित चौधरी, अपूर्व जायसवाल, युवराज सिंह, रोबिन कंडुलना, विराट वर्मा आदि उपस्थित थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.