GA4-314340326 जोन्हा भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं ने किया आदित्य साहू का अभिनंदन

जोन्हा भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं ने किया आदित्य साहू का अभिनंदन

प्रो. आदित्य साहू का किया गया नागरिक अभिनंदन 
angara(ranchi)  भाजपा जोन्हा मंडल के कार्यकर्ताओं ने रविवार को पार्टी के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष प्रो. आदित्य प्रसाद साहू का नागरिक अभिनंदन किया। नागरिक अभिनंदन जिला ग्रामीण कमिटि के तत्वाधान में रिंग रोड होचर स्थित सुनैना बैंक्वेट हाल में आयोजित एक समारोह में किया गया। इसका नेतृत्व मंडल अध्यक्ष बसंत सुंडी ने किया। प्रदेश अध्यक्ष को पारंपरिक टोपी पहनाकर व अंगवस्त्र भेंट कर बधाई व शुभकामनाएं दी। बसंत सुंडी ने कहा कि आदित्य साहू के लंबा राजनीतिक अनुभव और सशक्त नेतृत्व क्षमता का लाभ झारखंड में पार्टी को मिलेगा। भाजपा संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करेगी। इस अवसर पर जोन्हा मंडल प्रतिनिधि जगरनाथ शाही, रामदास बेदिया, मनोज बेदिया, महेंद्र महतो, आनंद रजवार, प्रभुनाथ शर्मा, लालू उरांव, बाबूलाल बड़ाइक, भानु भोगता, रामदयाल बेदिया आदि उपस्थित थे।   

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم