 |
| पेड़ों में रक्षा सूत्र बांधते जैलेन्द्र कुमार, प्रणय वर्मा |
angara(ranchi) बोंगईबेड़ा के ठुठंगाजीरा में सोमवार को 19वां वन रक्षा बंधन सह टुसू मेला का आयोजन हुआ। इसका आयोजन वन रक्षा समिति बोंगईबेड़ा ने किया। अतिथियों ने ग्रामीणों व वन प्रबंधन समिति के सदस्यों के साथ मिलकर पेड़ों में रक्षा सूत्र बांधकर आजीवन सुरक्षा का संकल्प लिया। वनदेवता की पूजा की गई। प्रतिवर्ष वन बचाओ अभियान को लेकर ठुठंगाजीरा में टुसू मेला का आयोजन किया जाता है। मेला परिसर में स्थापित स्वामी विवेकानंद की आदमकद प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व रांची जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार, विशिष्ट अतिथियों में सनटेक के संस्थापक प्रणय वर्मा, शिक्षाविद डा. अमर कुमार चौधरी, प्रकाश लकड़ा, पंकज सिंह, बोंगईबेड़ा मुखिया हिरदू उरांव व पंसस संयोती देवी थे। जैलेन्द्र कुमार ने कहा पेड़ है तो जीवन है। हम पेड़ों की नही बल्कि अपने जीवन की रक्षा करने का संकल्प ले रहे है। मार्शल महतो ने कहा कि पेड़ों की रक्षा का संकल्प लेना अपने आप में सराहनीय है। गांव वालों की सजगता के कारण ही दो दशक पूर्व उजाड़ हो चुके बोंगईबेड़ा जंगल फिर से आबाद हो सका। समाज को इससे प्रेरणा लेने की जरूरत है। मौके पर केशव केसारिया म्युजिकल ग्रुप के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। मेला में आसपास के गांवों से काफी संख्या में लोग पहुंचे थे। टुसू प्रदर्शनी की गई। इस मौके पर बलदेच चिन्ड्रेन स्कूल के संस्थापक दिनेश महतो, जगेश्वर महतो, कुरमी विकास मोरचा के अनगड़ा प्रखंड अध्यक्ष बसंत चौधरी, केदारनाथ महतो, जेएलकेएम के प्रखंड अध्यक्ष सुधांशु महतो, सचिव जीतवाहन महतो सहित आयोजन समिति के अध्यक्ष धनीराम महतो, मुख्य संरक्षक छोटेलाल महतो, अजय मुंडा, उपाध्यक्ष लालमोहन मुंडा, सचिव सुखनाथ महतो, संदीप महतो, कोषाध्यक्ष मुकेश महतो, रूपचंद भोगता, संजय महतो, जगेश्वर महतो, सेवकराम महतो, प्रभुदयाल महतो, हिरदू उरांव, विकास महतो, अनिल महतो, लखीन्द्र महतो, अजित करमाली, महेन्द्र करमाली आदि उपस्थित थे।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.