angara(ranchi) अनगड़ा स्थित जीलू जाहैर महलीहूहू में मंगलवार को 14वां मां चंडी टुसू मेला संपन्न हो गया। मां चंडी की पूजा कर मेला का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व रांची जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार, विशिष्ट अतिथियों में कुलप्रकाश मेमोरियल नर्सिंग कालेज के संस्थापक कुलदीप सिंह, मुखिया सीमा देवी, पूर्व मुखिया मधुसूदन मुण्डा, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रामसाय मुंडा, कांग्रेस अनगड़ा प्रखंड अध्यक्ष एतवा उरांव, विधायक प्रतिनिधि श्रवण कुमार मुंडा, भाजपा अनगड़ा मंडल अध्यक्ष सुनील महतो, भाजपा एससी मोर्चा जिला महामंत्री संजय नायक थे। जैलेन्द्र कुमार ने कहा कि टुसू हमारे झारखंड के रीझ रंग का त्यौहार है, हमें रीझ रंग के साथ साथ अपनी संस्कृति और परंपरा को संरक्षित रखने की जरूरत है।
 |
|
कुलदीप सिंह ने कहा कि हमें अपने अपने गांव की सरकारी भूमि को भी सुरक्षित रखने की जरूरत है। ताकि हमें सांस्कृतिक, सामाजिक व पारंपरिक कार्यक्रमों को संचालन करने के लिए अखड़ा मिल सके। इस मौके पर केशव केसरिया ग्रुप के नागपुरी कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुती दी। देर रात तक लोग नागपुरी गाने पर झूमते रहे। आसपास के गांव से काफी संख्या में लोग मेला देखने पहुंचे। अध्यक्षता मेला समिति के अध्यक्ष पुशनाथ मुण्डा व संचालन घनेनाथ महतो ने की। इस अवसर पर ग्रामप्रधान लोकनाथ पाहन, सचिव धनेश्वर भोगता, अघनू महतो, कोषाध्यक्ष महेश महतो, शंकर बैठा, आशीष मुंडा, जयनाथ मुंडा, सोहन मुंडा, राजेन्द्र महतो, घनेनाथ महतो, अशोक नायक, राजेन्द्र महतो, अजय देवघरिया, चरकु मुंडा, सुखराम मुंडा, आनंद महतो, विकाश कुमार, प्रधान मुंडा, अजय भोगता, संगीता देवी सहित अन्य उपस्थित थे।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.