फोटो : सेंट्रल अंजुमन इस्लामिया कांके प्रखंड के नवनिर्वाचित पदाधिकारीगण । कांके,(रांची)। हाजी अब्दुल रहमान रविवार को दूसरी बार सेंट्रल अंजुमन इस्लामिया कांके प्रखंड के अध्यक्ष निर्वाचित हुए। रविवार को हुए चुनाव में उन्होंने जीत दर्ज की। कुल पांच पदो के लिये चुनाव हुए। नायब सदर पद पर मो. चांद तथा सेक्रेटरी पद पर मो. इरफान ने जीत हासिल की। वहीं नायब सेक्रेटरी सलामत अंसारी तथा खंजाची नुरुल होदा का चयन निर्वरोध हुआ। चुनाव संयोजक मौलाना सफीउल्लाह के देख रेख में हुई। इसमें कांके प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों गांवों के अंजुमन के पदाधिकारियों ने मतदान किया। शपथ ग्रहण समारोह की घोषणा बाद में की जायेगी।
हाजी अब्दुल रहमान दोबारा सेंट्रल अंजुमन इस्लामिया कांके प्रखंड के अध्यक्ष निर्वाचित
Kanke
0
Tags
Kanke News

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.