 |
| स्कूली बैग का वितरण करते |
angara(ranchi) बैंक आफ इंडिया की गेतलसूद शाखा के द्वारा शुक्रवार को नवागढ़ पंचायत के खक्सीटोली में तीस स्कूली बच्चों के बीच स्कूल बैग का वितरण किया गया। ये बच्चें आसपास के आंगनबाड़ी व प्राथमिक स्कूलों में पढ़ने जाते है। वितरण नवागढ़ मुखिया भुवनेश्वर बेदिया व शाखा प्रबंधक काम्या सिन्हा ने किया। भुवनेश्वर बेदिया ने बताया कि जरूरतमंद बच्चों के बीच स्कूली बैग का वितरण किया जाना सराहनीय है। शाखा प्रबंधक काम्या सिन्हा ने कहा कि सामाजिक उत्तरदायित्व को लेकर स्कूली बैग का बितरण किया गया। मौके पर बैंक द्वारा चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई। स्कूली बैग मिलने से बच्चें काफी खुश दिखे। इस अवसर पर समाजससेवी जगदीश भोगता, सोमरा बेदिया, बिडंबर बेदिया, बैंक स्टाफ श्रवण बेदिया, दीपेंद्र बेदिया आदि उपस्थित थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.