 |
| कंबल का किया गया वितरण |
angara(ranchi) भाजपा सिकिदरी मंडल के द्वारा शनिवार को नवागढ़ पंचायत में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया गया। कंबल वितरण का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष सोहराय बेदिया व संचालन महामंत्री पंचम भोगता ने किया ने किया। वितरण मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जैलेन्द्र कुमार ने किया। कंबल की व्यवस्था राज्यसभा सदस्य प्रो. आदित्य प्रसाद साहू व डा. प्रदीप वर्मा के सौजन्य से किया गया। एक सौ से अधिक कंबल का वितरण हुआ। जैलेन्द्र कुमार ने बताया कि सिकिदिरी मंडल के सभी छह पंचायतों में भाजपा के द्वारा जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया जा रहा है। इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री रामकुमार दुबे, जिला एसटी मोरचा अध्यक्ष बुधराम बेदिया, मंत्री दिलीप कुमार मिर्धा, शिबू बेदिया, कामदेव बेदिया, सुमित्रा देवी, दसिया बेदिया, ललकु बेदिया, रामू भोगता, मोनसा मिर्धा, मुकेश पाण्डे, रघुनाथ बेदिया, सुगन देवी आदि उपस्थित थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.