GA4-314340326 big breaking/ अनगड़ा-गेतलसूद मार्ग में सड़क दुर्घटना में बाइक सवार सिरका के युवक की मौत

big breaking/ अनगड़ा-गेतलसूद मार्ग में सड़क दुर्घटना में बाइक सवार सिरका के युवक की मौत

 

इसी बाइक का हुआ दुर्घटना


मृतक बिंदेश्वर महतो
angara(ranchi) अनगड़ा-गेतलसूद मार्ग में अनगड़ा नारायण सोसो के पास शनिवार की रात साढ़े नौ बजे एक सड़क दुर्घटना में काला रंग की पल्सर बाइक(जेएच01एफवाई 3293) सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बिंदेश्वर महतो(25) के रूप में हुआ। मृतक सिरका नयाटोली निवासी राशन डीलर नेवालाल महतो का मंझला पुत्र है। बताया जाता है कि किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार बिंदेश्वर की मौत हुई है। घटना के समय बिंदेश्वर मसरीजारा अनगड़ा से अपने घर लौट रहा था। इसी बीच अनगड़ा से गेतलसूद आ रहे पत्रकार अजय राज, राजेन्द्र यूनाइटेड के उपाध्यक्ष राजेश उरांव, संदीप लोहरा व अजीत महतो ने घटना की जानकारी 108 डायल कर एंबुलेंस सेवा को दी। लेकिन काफी देर तक एंबुलेंस नही पहुंचा। बाद में अनगड़ा थाना गौतम कुमार रजवारने थाना की वाहन में शव को लादकर अनगड़ा थाना परिसर लाये। पंचनामा करके शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा जाएगा।   

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم