रक्तदान शिविर में 40 यूनिट हुआ संग्रह

 

angara(ranchi)  उषा मार्टिन विवि अनगड़ा के स्कूल ऑफ नर्सिंग द्वारा मंगलवार को विवि परिसर में एक दिवसीय रक्तदान शिविर लगाया गया। इस शिविर में नि:शुल्क सामान्य स्वास्थ्य जांच एवं नेत्र परीक्षण भी हुआ। शोणित फाउंडेशन के बैनर तले ऑर्किड ब्लड सेंटर ने ब्लड डोनेशन में सहयोग किया। इसका उद्देश्य छात्रों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों के बीच स्वैच्छिक रक्तदान के महत्व को बढ़ावा देना तथा निवारक स्वास्थ्य देखभाल के प्रति जागरूकता फैलाना था। कुल 40 यूनिट ब्लड डोनेट किया गया। इसके साथ शिविर में लगभग 115 रोगियों की स्वास्थ्य जांच व 180 रोगियों का नेत्र जांच हुआ। सभी रक्तदान करनेवालों के बीच प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह व टी-शर्ट प्रदान किया गया। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم