![]() |
| मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को सम्मानित करते डॉ. गुणवंत सिंह मोंगिया। |
कीर्तन से निहाल हुई संगत
प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारे में विशेष दीवान सजाया गया। रांची से आए रागी जत्था भाई भरपूर सिंह और उनकी टीम ने अपनी मधुर वाणी से शबद कीर्तन प्रस्तुत किया। उन्होंने वाह-वाह गोविंद सिंह आपे गुरु चेला... और तुम हो सब राजन के राजा, आपे आप गरीब निवाजा... जैसे शबद गाकर संगतों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कीर्तन के माध्यम से भाई भरपूर सिंह ने संदेश दिया कि सुख-शांति के लिए मनुष्य को जात-पात का त्याग कर आपसी एकता पर बल देना चाहिए।
अखंड पाठ का हुआ समापन
गुरुद्वारा के प्रधान मुख्य सेवक डॉ. गुणवंत सिंह मोंगिया और सचिव सम्मी सलूजा ने बताया कि जयंती के उपलक्ष्य में 2 जनवरी से प्रारंभ हुए अखंड पाठ का समापन रविवार को हुआ। उन्होंने गुरु साहिब के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे एक महान दार्शनिक, निडर योद्धा, प्रख्यात कवि और संगीत के पारखी थे, जो मात्र 9 वर्ष की आयु में सिखों के गुरु बने।
मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने टेका मत्था
आयोजन में विधायक एवं मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने शिरकत कर गुरु महाराज के चरणों में मत्था टेका। इस दौरान उन्होंने घोषणा की कि संगत की मांग पर गुरुद्वारे के लिए एक जेनरेटर उपलब्ध कराया जाएगा। मंत्री ने कहा कि गुरु महाराज की कृपा से ही उन्हें जनसेवा का अवसर प्राप्त हुआ है।
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से डॉ. मोंगिया ने मंत्री सुदिव्य कुमार और झामुमो जिला अध्यक्ष संजय सिंह को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर चरणजीत सिंह सलूजा, देवेंद्र सिंह सलूजा, राजेंद्र सिंह, गुरविंदर सिंह, सतविंदर सिंह सलूजा, अजींदर सिंह चावला, भूपेंद्र सिंह (प्रधान, पंजाबी मोहल्ला गुरुद्वारा), कुशल सलूजा (प्रधान, गुरु कृपा सेवा सोसाइटी), प्रिंस सलूजा, गुरुदीप सिंह बग्गा, त्रिलोचन सिंह, गुरभेज सिंह कालरा, सुधीर आनंद, ऋषि सलूजा, कुंवरजीत सिंह, मंजीत सिंह और राजू चावला सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.