GA4-314340326 5-6 फरवरी को गेतलसूद में होगा दो दिवसीय 47वें केंद्रीय किसान मेला

5-6 फरवरी को गेतलसूद में होगा दो दिवसीय 47वें केंद्रीय किसान मेला

मेला समिति की बैठक
angara(ranchi)  47वां केंद्रीय किसान मेला समिति की बैठक गुरूवार को गेतलसूद फार्म में हुई। इसकी अध्यक्षता स्वामी भवेशानंद ने किया। निर्णय हुआ कि दो दिवसीय केन्द्रीय किसान मेला का आयोजन गेतलसूद फार्म में 5–6 फरवरी 2026 को किया जाएगा। बैठक में अनगड़ा एवं सिल्ली प्रखंड के विवेकानंद सेवा संघों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ विभिन्न प्रखंड स्तरीय स्वयंसेवी संस्थाओं के पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल हुए। मेला समिति में मुख्य संरक्षक जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुंडा, जिपस अनुराधा मुंडा, प्रमुख दीपा उरांव, मुखिया भुवनेश्वर बेदिया, मुखिया सहदेव बेदिया, मुखिया शांति मुंडा, मुखिया रौशनलाल मुंडा, उपमुखिया शंकर बैठा, अध्यक्ष संतोष बेदिया, सचिव जगदीश भोगता, उपाध्यक्ष सोहरैया बेदिया, राजकुमार बेदिया, मेला प्रभारी पहलू बेदिया, कमल बेदिया, प्रदीप कुमार महतो, धनश्याम उरांव को बनाया गया। इस अवसर पर स्वामी निश्चितानंद, स्वामी भक्तिशानंद, डॉ. अजीत कुमार सिंह, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. विशाखा सिंह, अरुण भक्त, सुधु बेदिया, सुरेश महतो, अजीत उपाध्याय, विकास कुमार महतो, जितेन्द्र कुमार महतो, विजय उरांव, चिरंजीव मंडल सहित अन्य उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم