 |
| पुरस्कार प्रदान करते हिमांशु शेखर चौधरी |
angara(ranchi) आरटीसी पब्लिक स्कूल अनगड़ा में दो दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव का बुधवार को क्रिसमस गैदरिंग के साथ समापन हो ग्या । मुख्य अतिथि समाजसेवी हिमांशु शेखर चौधरी व विशिष्ट अतिथि प्राचार्य नरेंद्र नाथ महतो, विपिन प्रसाद थे। क्रिसमस गैदरिंग में कई मनोरंजक एवं रचनात्मक गतिविधिययां आयोजित की गई। मौके पर कई खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मेडल, ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्राचार्य नरेंद्र नाथ महतो ने कहा कि स्कूल शिक्षा के साथ-साथ खेलों और सांस्कृतिक मूल्यों को भी समान महत्व देता है। क्रिसमस गैदरिंग जैसे आयोजन बच्चों में प्रेम, भाईचारे और सकारात्मकता का संदेश देते हैं। संचालन शिक्षिका कल्याणी कुमारी एवं प्रियंका कुमारी ने किया। धन्यवाद ज्ञापन रिंकी कुमारी ने किया।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.