GA4-314340326 लाली बना अमर बलिदानी जीतराम बेदिया मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट‌ का चैंपियन

लाली बना अमर बलिदानी जीतराम बेदिया मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट‌ का चैंपियन

angara(ranchi)  एनके स्पोटिंग लाली की टीम तृतीय अमर बलिदानी जीतराम बेदिया मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट‌ की चैंपियन बनी। इसका आयोजन जयराम स्पोटिंग बीसा ने किया। बुधवार को बीसा पंचायत सचिवालय मैदान में खेले गए खिताबी मुकाबले में लाली ने आर्मी ब्रदर्श को 1-0 गोल से पराजित किया। निर्णायक गोल प्रेम बेदिया ने दागा। पुरस्कार वितरण के मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व रांची जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार, विशिष्ट अतिथि झारखंड थ्रो बोल एसोसिएशन के अध्यक्ष वेदांत कौस्तव किंकू, जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुंडा, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रामसाय मुंडा, आजसू के प्रदेश सचिव सह पूर्व खिजरी विस प्रत्याशी पारसनाथ उरांव व नामकुम उपप्रमुख वीणा देवी थे। विजेता टीम को नकद 31000, उपविजेता टीम को नकद 21000 व तीसरे स्थान की टीम नायक ब्रदर्श गेतलसूद व पैका को नकद चार-चार हजार रूपया प्रदान किया गया। प्लेयर आफ मैच निर्णायक गोल दागने वाले प्रेम बेदिया बने। सिरिज एनके स्पोटिंग के सागर उरांव, बेस्ट गोलकीपर का पुरस्कार विजय मुंडा को प्रदान किया गया। इस अवसर पर उमेश बड़ाईक, विधायक प्रतिनिधि अजय करमाली, समाजसेवी बुधराम बेदिया, जीवाधान बेदिया सहित आयोजन समिति के ‌जयराम बेदिया, शनिचरवा बेदिया, अध्यक्ष पीकेश्वर बेदिया, सोनाराम बेदिया, कोषाध्यक्ष प्रेम बेदिया, बनू बेदिया, रोहित बेदिया, चरण बेदिया, धीरज लोहरा, रामदेव बेदिया, सहीराम बेदिया, बालकिशोर बेदिया, केशो बेदिया आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم