GA4-314340326 सिल्ली में सात वर्षीय मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

सिल्ली में सात वर्षीय मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

 मुरी थाना क्षेत्र के जामडीहटांड़ की घटना; चॉकलेट का लालच देकर दिया घटना को अंजाम



सिल्ली (रांची): रांची जिले के सिल्ली प्रखंड अंतर्गत मुरी ओपी क्षेत्र में दिल को झकझोर कर रख देनेवाली एक   जघन्य घटना सामने आई है।सात वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया है।
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दुष्कर्म के आरोपी भरतचंद्र महतो (पिता गुणोंधर महतोजामटोला निवासीको गिरफ्तार कर लिया है। मुरी ओपी प्रभारी राहुल कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि बच्ची के बयान के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसारआरोपी भरतचंद्र महतो ने बच्ची को चॉकलेट खिलाने का प्रलोभन दिया। बहला-फुसलाकर वह बच्ची को एक सुनसान जगह पर ले गयाजहां उसने उसके साथ दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।

तनाव और नशे की लत

जांच में पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी भरतचंद्र महतो की अपनी भी एक आठ माह की बेटी है।परिवार की माली हालत काफी नाजुक है और वह हमेशा नशे का सेवन करता है। इसी कारण उसकी पत्नी पति के साथ  रहकर अधिकतर समय मायके में रहती है। पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच यह अंदेशा है कि पत्नी के व्यवहार से उपजे तनाव और नशे की लत के चलते ही आरोपी ने इस कुकृत्य को अंजाम दिया होगा। मुरी ओपी पुलिस पूरे मामले की गहनता से छानबीन कर रही है। बच्ची को चिकित्सीय जांच के लिए भेजा गया है।



Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم