GA4-314340326 बिरसा मुंडा झारखंड राज्य ओपन कराटे टूर्नामेंट में शामिल हुए कई जिलों से खिलाड़ी

बिरसा मुंडा झारखंड राज्य ओपन कराटे टूर्नामेंट में शामिल हुए कई जिलों से खिलाड़ी

 

विजेता को पुरस्कृत करते डा. लंबोदर महतो
angara(ranchi)  आरटीसी पब्लिक स्कूल, अनगड़ा में  खेली जा रही दो दिवसीय प्रथम बिरसा मुंडा झारखंड राज्य ओपन कराटे टूर्नामेंट का रविवार को समापन हुआ। समापन मौके पर  कराटे के विभिन्न इवेंट के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। बालक वर्ग में आर्यन कुमार, अभिराज मुंडा, विवेक कच्छप व बालिका वर्ग में पूजा कुमारी, अनन्या टोप्पो, खुशी कुमारी को पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि गोमिया के पूर्व विधायक डॉ. लम्बोदर महतो, राजेश कुमार विश्वकर्मा, स्कूल के निदेशक डॉ. रुद्र नारायण महतो व पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने किया। टूर्नामेंट में झारखंड के विभिन्न जिलों— बोकारो, धनबाद, हज़ारीबाग, गिरिडीह, रामगढ़ और रांची के प्रतिभागी शामिल हुए। डॉ. लम्बोदर महतो ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन बच्चों की प्रतिभा को निखारने और उन्हें राज्य व राष्ट्रीय मंच देने का उत्कृष्ट माध्यम है। राम टहल चौधरी ने कहा कि यह आयोजन सफल ही नहीं, प्रेरणादायक भी है। आने वाले वर्षों में यह और भी बड़े स्तर पर आयोजित किया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने में शिहान विमल आनंद नाग,  सेंसई महादेव गोपे (निर्णायक एवं तकनीकी सहयोग), प्रिंसिपल नरेंद्रनाथ महतो आदि का उल्लेखनीय योगदान रहा।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم