फोटो : कंबल वितरण सह पत्रकार सम्मान समारोह में शामिल विधायक सुरेश कुमार बैठा और अन्य।
फोटो: रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष सह कांके प्रमुख सोमनाथ मुंडा के साथ सम्मानित किए गए पत्रकारगण।
कांके,(रांची)। राजधानी रांची के कांके प्रखंड क्षेत्र के मनातू गांव में रविवार को आदर्श स्वयं सहायता ग्रामीण विकास समूह ट्रस्ट की ओर से कंबल वितरण सह पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक सुरेश कुमार बैठा, विशिष्ट अतिथि कांके प्रमुख सह कांग्रेस पार्टी रांची जिला ग्रामीण अध्यक्ष सोमनाथ मुंडा, जिप सदस्य सुषमा देवी, अधिवक्ता महेंद्र महतो, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी अंग्रेजी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर करमा कुमार , विधायक प्रतिनिधि विनोद साहू, प्रधान राजेश मुंडा, मुखिया पूनम देवी, उप मुखिया प्रतिमा देवी तथा लता देवी ने जरूरतमंद 350 वृद्ध महिलाओं, पुरुषों तथा दिव्यांगों के बीच कंबल का वितरण किया। विधायक सुरेश कुमार बैठा ने ट्रस्ट की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि कांके में पड़ रहे कड़ाके की ठंड में इस तरह जरूरतमंदों की मदद करना अत्यंत सराहनीय कार्य है। प्रमुख सोमनाथ मुंडा ने अध्यक्ष अनूप कुमार महतो और ट्रस्ट के सदस्यों द्वारा किए जा रहे इस सेवा कार्य की मुक्तकंठ प्रशंसा की। वहीं ट्रस्ट की ओर से कांके पिठौरिया क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय पत्रकारों को प्रशस्ति पत्र आदि भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में कांके पत्रकार संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष राम मनोहर मिश्र, सुजीत कुमार केसरी, विजय गोप, गुलाम रब्बानी, आकाश तिवारी, रविन्द्र साहू आदि शामिल थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष उमेश कुमार, सचिव संजय महतो, अजीत कुमार, आशीष महतो, सुरेश महतो, रामप्रसाद महतो, अर्जुन महतो बल्लू, सोहराय महतो, गंभीर बड़ाइक, महावीर महतो, प्रेम किशोर महतो, कौशल किशोर महतो, अजय महतो, फुलेश्वर महतो, दिलीप महतो, पंकज महतो, झब्बूलाल महतो, दीपक महतो, बिरजू महतो की अहम भूमिका रही।
कांके में आदर्श स्वयं सहायता ग्रामीण विकास समूह ट्रस्ट ने किया कंबल वितरण सह पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन
Kanke
0
Tags
Kanke News


إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.