GA4-314340326 बांग्लादेश में हिन्दुओं के उत्पीड़न को लेकर मो. युनूस का किया पुतला दहण

बांग्लादेश में हिन्दुओं के उत्पीड़न को लेकर मो. युनूस का किया पुतला दहण


angara(ranchi)  बांग्लादेश में हिन्दूओं पर लगातार हो रहे उत्पीड़न को लेकर मंगलवार को गेतलसूद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश के प्रधान सलाहकार मो. युनूस का पुतला दहण किया। पुतला दहण अनगड़ा व सिकिदिरी भाजपा मंडल के द्वारा किया गया। इसका नेतृत्व अनगड़ा मंडल अध्यक्ष सुनील महतो व सिकिदिरी मंडल अध्यक्ष सोहराई बेदिया कर रहे थे। पुतला दहण से पूर्व गेतलसूद चौक से दुर्गा मंदिर परिसर तक शव यात्रा निकाला गया। भाजपा कार्यकर्ता बांग्लादेश हाय हाय, बांग्लादेशी हिन्दू दीपू चन्द्र दास के हत्यारे को फांसी देने की मांग कर रहे थे। मुख्य अतिथि खिजरी के पूर्व विधायक रामकुमार पाहन व विशिष्ट अतिथि पूर्व रांची जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार थे। भाजपा कार्यकर्ता पिछले डेढ़ साल के दौरान बांग्लादेश में हिन्दुओं व मंदिरों पर लगातार हो रहे हमले, हिन्दुओं का जबरण धर्मांतरण को लेकर काफी आक्रोशित थे। रामकुमार पाहन ने कहा कि बांग्लादेश में हिन्दु परिवार सुरक्षित नही है। बांग्लादेश को कड़ा संदेश देने की जरूरत है। जैलेन्द्र कुमार ने कहा कि बांग्लादेश में दलित हिन्दु की निर्दयता से हत्या के मामले में भी भारत के विपक्षी दल खामोश है। हिन्दुओं की हितों की लड़ाई सिर्फ भाजपा ही लड़ रही है। इस अवसर पर भाजपा के भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यदेव मुंडा, जिला परिषद सदस्य अनुराधा मुंडा, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रामसाय मुंडा, ओबीसी मोरचा जिलाध्यक्ष नरेश साहू, एसटी मोरचा जिलाध्यक्ष बुधराम बेदिया, राजेन्द्र महतो, कामेश्वर महतो, संजय नायक, सत्यपाल राउत, बन्नू बेदिया, एतवा बेदिया, शिबू बेदिया, दिलीप मिर्धा, नंदलाल राम, शिवधर रजवार, जयनंदन सिंह, राजेश पाहन, पंचम भोगता, बिगेश्वर महतो, वीरेन्द्र कुमार, शिकारी महतो, गौरीशंकर मुंडा, हरिहर महतो आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم