फाइल फोटो: स्वर्गीय अरुण मंडल। कांके,(रांची)। श्री महावीर मंडल कांके के सक्रिय सदस्य और पदाधिकारी अरुण मंडल (35 वर्ष) का दुखद निधन गुरुवार को हो गया। कुछ माह से वे बीमार चल रहे थे। उनका इलाज दिल्ली में चल रहा था। वे आईआईसीएम में निजी सुरक्षाकर्मी के रूप में कार्यरत थे। उनके परिवार में पत्नी और एक नाबालिग पुत्र है। उनका अंतिम संस्कार कांके जुमार नदी श्मशान घाट पर शनिवार को किया जाएगा। उनके दुखद निधन पर श्री महावीर मंडल के संरक्षक गिरिजा शंकर पांडेय, स्वामी देवेंद्र प्रकाश, अतिश सिंह, एसोसिएट डीन डीके रूसिया, मुकेश यादव, राजकिशोर वर्मा, विवेक प्रताप सिंह, शुभम गोलू, मनोज वर्मा, अरविंद राय, शशिकांत यादव, अर्जुन यादव, गुड्डू यादव सहित अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनके निधन को मंडल के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। अरुण मंडल श्री रामनवमी शोभायात्रा एवं अस्त्र शस्त्र चालन प्रतियोगिता, श्री काली पूजा सहित अन्य आयोजनों में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाते थे।
महावीर मंडल कांके के पदाधिकारी अरुण मंडल का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार
Kanke
0
Tags
Kanke News

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.