 |
| केशव केसरिया को किया गया सम्मानित |
angara(ranchi) प्रसिद्ध नागपुरी गीतकार अनगड़ा निवासी केशव केसरिया को अनगड़ा के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शनिवार को अनगड़ा पंचायत सचिवालय में सम्मानित किया। पूर्व मुखिया मधुसूदन मुंडा के नेतृत्व में केशव केसरिया को अंगवस्त्र पहनाकर व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। केशव केसरिया को 11 साल पूर्व लिखे गये गीत “दिल टूटा टूटा” गीत की रचना के लिए लिए सम्मानित किया गया। इस गाने ने ने एक माह के अंदर करोड़ों व्यूज मिला व 2 लाख से अधिक रिल्स बनी है। इस गीत को स्टूडियो ब्लिस में रिकार्ड किया गया था। संगीतकार बुबई राय व आवाज रौशन ने दिया था। केशव केसरिया नागपुरी भाषा में अभी तक एक हजार से अधिक गीत की रचना कर चुके है। कई गाने सुपरहिट साबित हुआ है। मधुसूदन मुंडा ने बताया कि केशव केसरिया ने इस क्षेत्र का मान-सम्मान बढ़ाया है। अन्य युवाओं को प्रेरणा मिले इसलिए सम्मानित किया गया। इस मौके पर अनगड़ा प्रमुख दीपा उरांव, अनगड़ा मुखिया सीमा देवी, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष एतवा उरांव, पुशनाथ मुंडा, आशीष मुंडा, रजाक अंसारी, योगेन्द्र बेदिया, ग्राम प्रधान सुखराम उरांव, आदित्य पाहन, संजय करमाली, कमलेश मुंडा, सुखराम मुंडा, संगीता कैथा, मनीष बड़ाइक, जयनाथ मुंडा, बिहारी मुंडा, दूतिलाल बेदिया, देवकी कुमारी, उमेश महतो, प्रेम उरांव, छोटेलाल लोहरा, विक्की लोहरा, पुरन करमाली आदि उपस्थित थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.