angara(ranchi) मारुति मंगल परिवार के द्वारा बुधवार को अनगड़ा मुख्यालय मैदान में 250 दिव्यांग जनों के बीच कंबल का वितरण किया गया। दिव्यांग रोज़गार अधिकार मंच के तत्वाधान कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने कंबल का वितरण किया। इसके अलावा कंबल का वितरण भोला कोइरी- सिमडेगा जिला प्रभारी, संजय महतो - राँची जिला प्रभारी, रिकेश कुमार - हज़ारीबाग जिला प्रभारी, बालकिशोर मुंडा - खूंटी जिला प्रभारी, अमरनाथ भोगता, बिरसा बेदिया - रामगढ़ जिला प्रभारी ने भी किया। इस अवसर पर दिव्यांग रोज़गार अधिकार मंच के अध्यक्ष- तबरेज अंसारी, सचिव- लीला कुमारी, कोषाध्यक्ष - रामदयाल सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.