 |
| थाना प्रभारी का स्वागत करते |
 |
| पुरस्कार देते पारसनाथ भोगता |
angara(ranchi) सिकिदिरी मैदान में खेली जा रही 12वां सदभावना चैंपियन फुटबाल में सोमवार को खेले गये पहले मैच में ब्लैक पेंथर माथटोली ने आतिश स्पोटिंग तुरूप को 1-0 से पराजित किया। 45वें मिनट में राजेश मिंज ने गोल दागा। प्लेयर आफ मैच निर्णायक गोल दागने वाले राजेश मिंज बने। इन्हें पुरस्कार मुख्य अतिथि अनगड़ा थाना प्रभारी गौतम कुमार रजवार ने प्रदान किया। दूसरे मैच में ब्रांड जंगल ने महाराजा मदरा मुंडा क्लब को 1-0 से पराजित किया। ब्रांड जंगल की तरफ से निर्णायक गोल गौतम बेदिया ने 21वें मिनट में दागा। सागर करमाली को प्लेयर आफ मैच पुरस्कार सहेदा के ग्रामप्रधान पारसनाथ भोगता ने प्रदान किया। इस अवसर पर चाडू पंचायत समिति सदस्य अनिल कुमार महतो, नीलमोहन पाहन, देवनारायण यादव, महावीर भोगता, राजेश पाहन, प्रकाश यादव, शिवधर रजवार आदि उपस्थित थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.