 |
| पिंकी कुमारी पदक व प्रशस्ति पत्र के साथ |
angara(ranchi) सिकिदिरी निवासी पिंकी कुमारी ने जमशेदपुर के डिमना लेक में सोमवार को आयोजित स्विमैथन तैराकी प्रतियोगिता 2025 के 2.5 किमी की तैराकी में दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का आयोजन टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन ने किया। प्रतियोगिता में मुंबई, दिल्ली, चेन्नई, कोलकाता सहित कई राज्यों के नेशनल तैराक शामिल हुए थे। पिंकी कुमारी की इस सफलता पर गांव में हर्ष है। पिंकी कुमारी को नकद राशि, प्रशस्तिपत्र और पदक देकर पुरस्कृत किया गया। पिंकी कुमारी जनकल्याण समर्पण संस्थान सिकिदिरी की बालिका वर्ग की खेल प्रभारी और नेशनल तैराक है। ज्ञात हो कि जन कल्याण समर्पण संस्थान सिकिदिरी पिछले दो दशक से सिकिदिरी में तैराकी की नर्सरी तैयार कर रहा है। यहां से प्रशिक्षण प्राप्त कर अनेक नेशनल तैराक निकला है। पिंकी कुमारी की इस सफलता पर संस्थान के अध्यक्ष सुजीत कुमार, महासचिव सत्यपाल राउत, नेशनल तैराक अमन कुमार जायसवाल, कोषाध्यक्ष रमन कुमार आदि ने शुभकामनाएं दी है।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.