GA4-314340326 हुंडरूफाल में डूब रहे स्कूली छात्रों की जान बचानेवाले पर्यटनकर्मी को किया गया सम्मानित

हुंडरूफाल में डूब रहे स्कूली छात्रों की जान बचानेवाले पर्यटनकर्मी को किया गया सम्मानित

जान बचाने वाले पर्यटक हुए पुरस्कृत
angara(ranchi)  झारखंड पर्यटन सुरक्षा समिति ने बुधवार को सीता फाल में सम्मान समारोह का आयोजन किया। अध्यक्षता राजकिशोर प्रसाद व संचालन सोहन बेक ने किया। इसमें हुण्डरु फॉल में कार्यरत जांबाज पर्यटन कर्मी चंद्र उदय बेदिया, रंजन कुमार बेदिया व महेश्वर बेदिया को उनके वीरता और साहसिक कार्यो के लिए अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। ज्ञात हो कि 15 नवंबर को हजारीबाग से घूमने आया आईडल चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल चुरचू के तीन बच्चों को डूबने से उक्त् तीनों पर्यटनकर्मियों ने बचा लिया था। झारखंड पर्यटन सुरक्षा समिति के अध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद ने हुण्डरु फॉल कार्यरत तीनों पर्यटन कर्मियो को राज्य सरकार से वीरता पुरस्कार देने की मांग की है। तीनों पर्यटन कर्मी अभी तक दर्जनों पर्यटकों को पानी में डूबने से बचा चुके है। सम्मान समारोह में हुण्डरु, जोन्हा, सीता, दशम, हिरनी, पंचघाघ व लोध जलप्रपात के पर्यटन कर्मी शामिल हुए। इस अवसर पर योगेश्वर अहीर, नंदराम पूर्ति, दुर्गा भेंगरा, राजेंद्र महतो, सुशांत लोहरा, देवेंद्र सिंह, वीर सिंह पूर्ती, नागेश्वर बेदिया, हरिचरण बेदिया, रंजन कुमार बेदिया, सोहन बेक, महेश्वर बेदिया, वचन नाग, लालो देवी, कौशल्या देवी, मेघनाथ बेदिया, सुधीर नाग आदि उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم