GA4-314340326 नवगठित झामुमो प्रखंड समिति के पदाधिकारियों ने सीओ व बीडीओ से की मुलाकात

नवगठित झामुमो प्रखंड समिति के पदाधिकारियों ने सीओ व बीडीओ से की मुलाकात

फोटो : सीओ अमित भगत से शिष्टाचार भेंट करते झामुमो प्रखंड अध्यक्ष नवीन तिर्की एवं अन्य। कांके, रांची।नवगठित झारखंड मुक्ति मोर्चा कांके प्रखंड समिति के पदाधिकारियों ने अध्यक्ष नवीन तिर्की के नेतृत्व में मंगलवार को सीओ अमित भगत तथा बीडीओ विजय कुमार से शिष्टाचार भेंट की। प्रखंड अध्यक्ष नवीन तिर्की ने अधिकारियों से कहा कि वे राज्य सरकार की विकास योजनाओं को ईमानदारी से धरातल पर उतारें। इसमें झामुमो के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अपना पूर्ण सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि आय, जाति, जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र, वृद्धा व विधवा पेंशन, जमीन के म्यूटेशन आदि के कार्यों को तेजी से किया जाए तथा इसमें बिचौलियों को हावी नहीं होने दें। बताते चलें लंबे समय के बाद कांके प्रखंड झामुमो की कमान एक आदिवासी युवा को सौंपी गई है। प्रखंड अध्यक्ष नवीन तिर्की ने कहा कि वे अपनी नई टीम के साथ अनुभवी और वरीय पदाधिकारियों का सहयोग लेकर संगठन को पंचायत एवं बूथ स्तर तक मजबूत करने का कार्य करेंगे। साथ ही जनमुद्दों को लेकर आम आदमी के साथ हमेशा खड़े रहेंगे। भेंट करने वालों में अध्यक्ष नवीन तिर्की, सचिव अशोक साहू, उपाध्यक्ष हनीफ अंसारी, फलेन्द्र मुंडा, शेख शहाबुद्दीन, मोहन उरांव, रंथू उरांव, बसंत कुमार महतो, सबीबुल रहमान, अजीज अंसारी, मो. चाँद, अभय तिर्की, रतन अनमोल सांचा, कलीम खान, बिनोद, मोती लाल उरांव, जितेन्द्र उरांव, मुकेश उरांव, सलमान अंसारी, अख्तर मंसूरी आदि शामिल थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم