 |
| हॉस्टल नाईट प्रोग्राम |
angara(ranchi) कैंब्रिज इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एल्युमुनाई एसोसिएशन के तत्वाधान मे रविवार की रात में हॉस्टल नाईट प्रोग्राम हुआ। देर रात तक चले इस कार्यक्रम में संस्थान के छात्र एवं छात्राओं ने जमकर मस्ती की। इस दौरान विद्यार्थी गीत, संगीत, डांस, म्यूजिकल चेयर आदि प्रतियोगिताओं में शामिल हुए। उदघाटन प्राचार्य डॉ एल रंगनाथन व उप प्राचार्य प्रो. रसिका नवनीत सिंह ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम एल्युमुनाई एसोसिएशन की अध्यक्ष उप प्राचार्य रसिका नवनीत सिंह की देखरेख में हुई। रसिका सिंह ने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ साथ जॉयफुल माहौल मिले इसके लिए ऐसे कार्यक्रम का आयोजन जरूरी है। मौके पर डिप्टी रजिस्ट्रार मनीष नाथ, जयराम शर्मा, अनिल महतो आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.