GA4-314340326 ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएं दिलाना प्राथमिकता: अमित महतो

ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएं दिलाना प्राथमिकता: अमित महतो

 

शिलान्यास के अवसर पर उपस्थित विधायक अमित महतो व अन्य।
सिल्ली (रांची): विधायक अमित महतो ने शुक्रवार को पीसीसी पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास करते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने ग्रामीण विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों और ग्रामीणों को स्वयं निगरानी करने का आग्रह किया। विधायक महतो ने मोसमात सुमती देवी वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग योजना के तहत अनगड़ा प्रखंड की गुड़ीडीह पंचायत में हापतबेड़ा और कोयनारडीह को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण मार्ग पर 1700 फीट लंबे पीसीसी पथ का शिलान्यास किया।

यह पथ जोन्हा फॉल के मुख्य द्वार से शुरू होकर 1700 फीट तक जाएगा, जिससे क्षेत्र के निवासियों और पर्यटकों दोनों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

 गुणवत्ता और निगरानी पर जोर

शिलान्यास के मौके पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक अमित महतो ने कहा, "ग्रामीण विकास योजनाओं के कार्यान्वयन में गुणवत्ता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। मैं चाहता हूं कि आप सभी ग्रामीण स्वयं इन कार्यों की गुणवत्ता की निगरानी करें और किसी भी कमी को तुरंत मेरे संज्ञान में लाएं।"

उन्होंने यह भी जोर दिया कि योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचे यह सुनिश्चित करने के लिए वह लगातार प्रयासरत हैं।

 मौके पर ये रहे मौजूद

इस गरिमामयी आयोजन में विधायक अमित महतो के साथ कई प्रमुख नेता और अधिकारी उपस्थित थे, जिनमें झामुमो नेता रिझु मुंडा, रोशन साहू, बसंत महतो, योगेन पातर, दिनेश प्रजापति, संतोष महतो, किसलय महतो, जगदीश मुंडा शामिल थे। इसके अलावा, गुड़ीडीह की मुखिया विजय उरांव, जोन्हा के मुखिया कृष्णा मुंडा, रामकिशोर बेदिया, रेंजर गायत्री देवी, वनरक्षी नितिन कुमार, छत्रपति गोराई, कृष्णा महतो और अशहर जया जैसे गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

सुनिए अमित महतो ने जनता को क्या जिम्मेदारी सौंपी 






Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم