GA4-314340326 झारखंड की संस्कृतिक पहचान को बचाने की जरूरत: निशा उरांव

झारखंड की संस्कृतिक पहचान को बचाने की जरूरत: निशा उरांव

खोरहा नाच में शामिल निशा उरांव
angara(ranchi)  कुच्चू पंचायत के बदरी अम्बा टुंगरी हुड़पूपखना में शुक्रवार को सोहराय जतरा सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि भारत सरकार के आयकर आयुक्त निशा उरांव, विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता जैलेन्द्र कुमार, जिप सदस्य राजेन्द्र शाही मुंडा, विधायक प्रतिनिधि श्रवण कुमार मुंडा, समाजसेवी प्रकाश लकड़ा, प्रमुख दीपा उरांव उपस्थित थे। पाहन रामेश्वर बेदिया, दिनेश बेदिया व भूना बेदिया ने पूजा अर्चना किया। अतिथियों ने फीता काट कर जतरा का उदघाटन किया गया। जतरा में बदरी, खभावन, खक्सीटोली, हुण्डरू जारा, हाड़रा बेड़ा, कुच्चू आदि दर्जनों गांवों से सांस्कृतिक टीम पारम्परिक वेशभूषा में ढोल नगाड़े के साथ शामिल हुए। 

मांदर बजाते जैलेन्द्र कुमार
पारंपरिक नाच गान में नवागढ़ खक्सीटोली को प्रथम पुरस्कार 5000 रूपए, द्वितीय पुरस्कार बन्धुवाडीह को 4000 रूपए एवं तृतीय पुरस्कार हुण्डरूजारा को 2000 रुपए प्रदान किया गया। शेष प्रत्येक टीम को एक-एक हजार रुपए दिया गया। निशा उरांव ने कहा कि झारखंड की सांस्कृतिक पहचान को बचाने की जरूरत है। मौके पर मुखिया शांति मुंडा, शंकर बेदिया, जीतनाथ बेदिया, पूर्व मुखिया संगीता देवी, रामधन बेदिया, बुधराम बेदिया व पंसस फाल्गुनी शाही, मेला समिति के अध्यक्ष बालेश्वर बेदिया, सचिव सौहरैया बेदिया, कोषाध्यक्ष महेंद्र बेदिया, उपाध्यक्ष जयदेव बेदिया, विड़म्बर बेदिया, शंकर बेदिया, दिनेश बेदिया, शनिचरवा बेदिया  सहदेव बेदिया, भुवनेश्वर बेदिया, सचिमोहन कुमार, पहलू बेदिया, जोन तिग्गा, शंभू लोहरा, सोमरा बेदिया, मुचीराम बेदिया, अनिल बेदिया, जयशंकर पाहन, संतोष बेदिया, मनबोध बेदिया, चमरू बेदिया आदि उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم