GA4-314340326 7 करोड की लागत से चिल्ड्रेन पार्क निर्माण की विधायक राजेश कच्छप ने रखी आधारशिला

7 करोड की लागत से चिल्ड्रेन पार्क निर्माण की विधायक राजेश कच्छप ने रखी आधारशिला

शिलान्यास करते विधायक राजेश कच्छप
angara(ranchi)  खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने शनिवार को गेतलसूद डैम में बननेवाली सामुदायिक भवन व चिल्ड्रेन पार्क निर्माण की आधारशिला रखी। साथ में अतिथि के रूप में सांसद प्रतिनिधि भाजपा रांची जिलाध्यक्ष विनय महतो धीरज, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार, जिला परिषद सदस्य अनुराधा मुंडा, जिपस राजेन्द्र शाही मुंडा व मुखिया राजेन्द्र बेदिया थे। झारखंड टूरिज्म विभाग से करीब 7 करोड़ की लागत से इसका निर्माण कराया जाएगा। निर्माण जिला परिषद कराएगी।

गेतलसूद डैम को पर्यटन स्थल के रूप में किया जा विकसित: विधायक राजेश कच्छप

 राजेश कच्छप ने कहा कि पार्क के बनने से यहां घूमने आने वाले पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होगी। इससे यहां के बेरोजगार युवा अनेक प्रकार का रोजगार सृजन कर आत्मनिर्भर बनेंगे। कहा कि गेतलसूद डैम का पर्यटन स्थल के रूप में क्रमवार तरीके से विकसित किया जा रहा है। चिल्ड्रेन पार्क में गजिबो, रेस्टूरेंट, शौचालय, कियोस्क, आदि का निर्माण कराया जाएगा। बच्चों के खेलने के लिए कई प्रकार के झूला आदि लगाया जाएगा। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि श्रवण कुमार मुंडा, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष एतवा उरांव, प्रमुख दीपा उरांव, उपप्रमुख जयपाल हजाम, शिवदास गोस्वामी, साकिर अंसारी, छोटेलाल महतो, राजेन्द्र मुंडा, अमाल खान, फाल्गुनी शाही, संजय नायक, अजय उरांव, अलीम अंसारी, सोहरैया बेदिया आदि उपस्थित थे। 

विधायक ने कांग्रेस पंचायत अध्यक्ष को प्रमाणपत्र देकर किया सम्मानित
                    
सिरका पंचायत अध्यक्ष शमीम खान को प्रमाणपत्र देते विधायक
गेतलसूद डैम में आयोजित कांग्रेस पार्टी की बैठक में खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने संगठन सृजन के तहत अनगड़ा प्रखंड के 7 पंचायतों के प्रखंड अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों के बीच प्रमाणपत्र का वितरण किया। इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष एतवा उरांव व संचालन रज्जाक अंसारी ने की। विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है। संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं पर आधारित है। पंचायत स्तर के कार्यकर्ता पार्टी के सिद्धांत व राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे विकास योजनाओं की जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाये। मौके पर सिरका, गेतलसूद, हेसातू, हरातू, नवागढ़, बीसा, कुच्चू के नवनियुक्त पदाधिकारियों को प्रमाणपत्र दिया गया। इस मौके पर कुलेश्वर मुंडा, बीसा पंचायत अध्यक्ष अशोक बेदिया, सिरका अध्यक्ष शमीम खान, गेतलसूद अध्यक्ष रणवीर कुजूर, हेसातू अध्यक्ष भोला करमाली, हरातू अध्यक्ष बालेश्वर भोगता, कुच्चू अध्यक्ष नईम अंसारी, नवागढ़ अध्यक्ष शनिचरवा बेदिया सहित अन्य उपस्थित थे।      

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم