 |
कांग्रेस रांची जिलाध्यक्ष सोमनाथ मुंडा |
angara(ranchi) कांके प्रखंड प्रमुख व चैंपियंस ट्राफी फुटबाल टुर्नामेंट अनगड़ा के संरक्षक सोमनाथ मुंडा को शनिवार को कांग्रेस पार्टी का रांची जिला ग्रामीण का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इनका मनोनयन कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने की। सोमनाथ मुंडा ने कहा पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने मुझपर जो विश्वास जताया है उसपर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। सामूहिक निर्णय से पार्टी की गतिविधियों को संचालित करेंगे। पार्टी संगठन को जन जन तक पहुंचायेंगे। सोमनाथ मुंडा को जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर खिजरी विधायक राजेश कच्छप, जिला उपाध्यक्ष शिवदास गोस्वामी, विधायक प्रतिनिधि श्रवण कुमार मुंडा, अनगड़ा प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष एतवा उरांव, राजेन्द्र मुंडा, रज्जाक अंसारी, साकिर अंसारी, शफीक अंसारी, कृष्णा महली, छोटेलाल महतो, अजय उरांव, फारूक खान, प्रकाश यादव आदि ने बधाई दी है।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.