GA4-314340326 24 अक्टूबर को लगेगा अंबाटुंगरी हुड़पूपखना सोहराय जतरा, तैयारी समिति गठित

24 अक्टूबर को लगेगा अंबाटुंगरी हुड़पूपखना सोहराय जतरा, तैयारी समिति गठित

angara(ranchi)  कुच्चू के बदरी अंबाटुंगरी हुड़पूपखना में लगनेवाली सोहराय जतरा के आयोजन को लेकर शनिवार को जतरा समिति की बैठक जतरा स्थल पर हुई। इसकी अध्यक्षता कुच्चू मुखिया सहदेव बेदिया ने की। निर्णय हुआ की इस वर्ष सोहराय जतरा 24 अक्टूबर को लगाया जाएगा। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम इसका मुख्य आर्कषण रहेगा। मुखिया सहदेव बेदिया ने सभी से जतरा में अपने पारंपरिक परिधानों में शामिल होने का आहवान किया। मेला संचालन समिति का अध्यक्ष बालेश्वर बेदिया को बनाया गया। समिति के अन्य पदाधिकारियों में सचिव सोहरैया बेदिया, कोषाध्यक्ष महेंद्र बेदिया, संरक्षक मुखिया सहदेव बेदिया, नवागढ़ मुखिया भुनेश्वर बेदिया, पहलू बेदिया, डा. सचिमोहन कुम्हार, बुधराम बेदिया, शिवशंकर बेदिया, उपाध्यक्ष जयदेव बेदिया, विडंबर बेदिया, शंकर बेदिया, दिनेश बेदिया, सहसचिव शंभू लोहार, सोमरा बेदिया, सोहराय बेदिया, युगल किशोर बेदिया को बनाया गया। इस अवसर पर शनिचरवा बेदिया, रामचरण बेदिया, मनबोध बेदिया, आमेश्वर बेदिया, श्रीनाथ बेदिया, दसैया बेदिया, जागेश्वर बेदिया, आकला कुम्हार, परमेश्वर बेदिया, अनिल बेदिया, चमरू बेदिया, दीपेंद्र बेदिया, राजेश बेदिया, विनोद लोहरा , सोनू करमाली, विकास बेदिया, संतोष बेदिया, मुचीराम बेदिया, जगन्नाथ बेदिया, मदन बेदिया, कृष्ण भोक्ता, दिलीप लोहरा आदि उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने