GA4-314340326 भाजपा के नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष का गोंदलीपोखर में हुआ भव्य स्वागत

भाजपा के नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष का गोंदलीपोखर में हुआ भव्य स्वागत

angara(ranchi)  भाजपा के नवनियुक्त झारखंड प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहू का गोंदलीपोखर में शनिवार की शाम में भव्य स्वागत किया गया। भाजपा अनगड़ा मंडल के नेतृत्व में स्वागत समारोह का आयोजन हुआ। आदित्य साहू का स्वागत ढोल नगाड़ों की थाप के साथ हुआ। इन्हें फूल मालाओं से लाद दिया गया। अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत हुआ। आदित्य साहू ने कहा कि कार्यकर्ताओं के प्यार व स्नेह से अभिभूत हूं। मुझ जैसे साधारण कार्यकर्ता को पार्टी नेतृत्व ने जो दायित्व दिया गया है उसपर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। पार्टी संगठन का काम अनुभव व जोश को मिलाकर करेंगे। पूरे राज्य में राज्य सरकार की विफलता को लेकर कार्यक्रम चलाया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, जिपस अनुराधा मुंडा, भाजपा पूर्व जिलाध्क्ष जैलेन्द्र कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र महतो, प्रदेश भाजयुमो उपाध्यक्ष सत्यदेव मुंडा, मनोज सिंह, जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी रामसाय मुंडा, मंडल अध्यक्ष सुनील महतो, आजसू नेता रौशनलाल मुंडा, साहेबराम महतो, रामकृष्ण चौधरी उर्फ मदारी, नीलकंठ चौधरी, राजेन्द्र महतो, कामेश्वर महतो, रामनाथ महतो, अजय सिंह भोगता, संतोष महतो, नरेश साहू, सोहरैया बेदिया, बुधराम बेदिया, कुंती देवी, संजय नायक, डा. रिझू नायक, घनेनाथ महतो, दिलीप मिर्धा, सोनू महतो, विष्णु महतो, हरिहर महतो, रामेश्वर महतो आदि उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने