angara(ranchi) आदिवासी समाज के लोगों की बैठक बुधवार को सीताडीह में हुई। बैठक में कुरमी जाति के द्वारा आदिवासी सूची में शामिल होने की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन का विरोध करने का निर्णय लिया गया। अध्यक्षता बबुआ मानकी व संचालन अमित सिंह मुंडा उर्फ गडाम ने किया। बैठक में कहा गया कि कुरमी जाति को अजजा की सूची में शामिल नही होना चाहिए। कुरमी जाति के आंदोलन खिलाफ आंदोलन करने के लिए कई रणनीति बनाई गई। एक कमिटि का गठन किया गया। जिसका नाम आदिवासी बचाओ जनमोरचा रखा गया। मोरचा का अध्यक्ष रामानंद बेदिया, कार्यकारी अध्यक्ष वासुदेव सिंह मुंडा, सचिव गणेश बेदिया, उपसचिव बिनोद उरांव, धनेश्याम पातर, कोषाध्यक्ष राजू उरांव, मुख्य प्रवक्ता कृष्णा मुंडा, प्रवक्ता कंचन बेदिया, उपाध्यक्ष अनूप मुंडा, विषम शाही मुंडा, राजेश बेदिया, गणपति भोगता, मिहिर सिंह मुंडा, सत्यनारायण मुंडा, मीडिया प्रभारी अरूण बेदिया को बनाया गया। रामानंद बेदिया ने कहा कि सिल्ली को आदिवासी सीट घोषित करने की मांग को लेकर लगातार जन आंदोलन चलाया जाएगा। सिल्ली विस क्षेत्र में पचास फीसदी से अधिक आदिवासी समाज के लोग है। इसके बावजूद एक साजिश के तहत इसे जेनरल सीट किया गया। इसको लेकर सिल्ली विस क्षेत्र में क्रमवार तरीके से आंदोलन चलाया जाएगा।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.