angara(ranchi) हेसातू के दुबलाबेड़ा में सोमवार को मशरूम की खेती पर किसानों को एकदिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में गांव की 40 महिलाएं शामिल हुई। प्रशिक्षण रामकृष्णा मिशन विश्वविद्यालय दिव्यायन कृषि विज्ञान केन्द्र मोरहाबादी ने दिया। इसका नेतृत्व राजकुमार बेदिया ने किया। किसानों को मशरूम की खेती की तकनीक, उत्पादन की विधि, उपचार, बाजार आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण रामकृष्ण मिशन आश्रम के प्रशिक्षु कृषि छात्र सचिन, विकास, अरुण, परमेश्वर, नीतीश, अरिघना, सैकत, तुहिन, व शुभोजोय ने दिया। राजकुमार बेदिया ने बताया कि मशरूम प्रशिक्षण के द्वारा ग्रामीण महिला किसानों को आत्मनिर्भर बनाना और परिवार को अतिरिक्त आय के साधन उपलब्ध कराना है। मशरूम की खेती कम लागत में अधिक लाभ देने वाला व्यवसाय है, जिसे घर के छोटे स्थानों में भी आसानी से किया जा सकता है। यह सभी मौसम में उपजता है। इस मौके पर बैजनाथ बेदिया, शोभाराम बेदिया, किशोर बेदिया, अंजलि देवी, मालो देवी आदि उपस्थित थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.