 |
टोल गेट की मनमानी का विरोध करते ग्रामीण |
angara(ranchi) रिंग रोड स्थित हेसल टोल गेट से स्थानीय लोगों का टोल वसूली के खिलाफ रविवार को हेसल के ग्रामीणों ने विरोध किया। महमूद अंसारी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने टोल गेट का घेराव किया। आसपास के ग्रामीणों के लिए बायां साइड की पासिंग को पिछले एक माह से बंद कर दिया गया है। इससे लगातार स्थानीय ग्रामीणों का टोल टैक्स कट रहा है। जबकी टोल गेट निर्माण के समय स्थानीय लोगों के लिए निशुल्क टोल गेट पार करने के लिए बायां साइड के गेट को निशुल्क किया गया था। इसी गेट से स्थानीय लोगों की आवाजाही होती थी। आज टोल गेट पार करते ही स्थानीय निवासी महमूद अंसारी, तबरेज आलम, शकील अहमद व मिन्हाज अंसारी का 70 रूपया टोल गेट कट गया। इससे स्थानीय लोगों का आक्रोश बढ़ गया। महमूद अंसारी ने बताया कि टोल गेट निर्माण में वे जमीन देकर विस्थापित हुए है। लेकिन एक माह से बायां साइड को बंद कर दिया गया है। इससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों के विरोध पर टोल प्रबंधन ने बायां साइड को स्थानीय लोगों के लिए खोल दिया। टोल प्रबंधक संतोष पाठक ने बताया कि स्थानीय लोगों को टोल पास जारी किया गया है। जिनका छूट गया है पास बनवा ले कोई परेशानी नही होगी। आईडी कार्ड दिखाकर स्थानीय लोग टोल पार कर सकते है। सुरक्षा दृष्टिकोण से बायां साइड को बंद किया गया है। इस अवसर पर तबरेज आलम, शकील अहमद, मिन्हाज अंसारी, साबिर अंसारी, फिरोज अंसारी, अशफाक अंसारी, मनसा महतो, कृष्णा भगत, सुभाष राम, अमेरूल अंसारी आदि उपस्थित थे।
टोल प्रबंधन की मनमानी, एक माह से बंद है बायां साइड
 |
बंद बायां साइड |
हेसल टोल गेट के द्वारा विकास से रामपुर मार्ग में टोल वसूली की जाती है। लेकिन सुविधा के नाम पर कुछ भी नही है। करीब 22 किमी लंबी इस मार्ग में एक भी जगह लाइट नही जलती है। सभी लाइट खराब है। टोल गेट के पास भी लाइट नही जलती है। इससे रात्रि में आवागमन में काफी परेशानी होती है। रोड में जगह जगह पर गडढे हो गए है। प्रतिदिन ये गडढे दुर्घटना का कारण बन रही है।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.