GA4-314340326 किंग्स आफ गोंदलीपोखर दशमी को कराएगा महाभोग प्रसाद का वितरण

किंग्स आफ गोंदलीपोखर दशमी को कराएगा महाभोग प्रसाद का वितरण

angara(ranchi)  किंग्स आफ गोंदलीपोखर के द्वारा गुरूवार को दशमी के दिन गोंदलीपोखर दुर्गा पूजा पंडाल में महाभोग का वितरण कराया जाएगा। 201 किग्रा खिचड़ी का वितरण होगा। किंग्स आफ गोंदलीपोखर के सदस्य राजकुमार महतो व पंकज महतो ने बताया कि महाभोग प्रसाद वितरण का सारा खर्च किंग्स आफ गोंदलीपोखर वहन करेगी। आसपास के श्रद्धालुओं को इसमें आमंत्रित किया गया है। ज्ञात हो कि किंग्स आफ गोंदलीपोखर युवा व्यवसायी, समाजसेवी का एक ग्रुप है। इसके तहत कई प्रकार के सामाजिक, सांस्कृतिक कार्य किया जाता है। राजकुमार महतो व पंकज महतो का कहना है कि भविष्य में और अनेक प्रकार के कार्य हमारे ग्रुप के द्वारा कराया जाएगा। इस ग्रुप के अन्य सदस्यों में दीपक महतो, दीपक गोस्वामी, पंकज चौधरी, अनिकेत साहू, अनुज महतो, राहुल महतो, शंकर महतो, प्रशांत महतो, संतोष साहू, विवेक चौधरी, कमलेश महतो, विक्की सोनी, धनीराम महतो, महेन्द्र प्रसाद आदि शामिल है।  

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم