GA4-314340326 प्रखंड स्तरीय रांची स्पीक्स में सफल बच्चें हुए सम्मानित

प्रखंड स्तरीय रांची स्पीक्स में सफल बच्चें हुए सम्मानित

angara(ranchi)  प्रखंड संसाधन केन्द्र(बीआरसी) में सोमवार को प्रखंड स्तरीय रांची स्पीकस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें अनगड़ा प्रखंड के 12 सीआरसी से 24 बच्चें शामिल हुए। इसमें विभिन्न वर्ग के लिए भाषण का अलग अलग टापिक निर्धारित था। निर्णायक मंडली में उमेश शर्मा, रत्नेश कुमार राकेश, दामोदर कृष्ण भगत, कृष्णा कुमार थे। कक्षा 6-8 वर्ग में प्रथम पुरस्कार ईद स्कूल की रिया कुमारी, द्वीतिय पुरस्कार हेसलाबेड़ा स्कूल की शिवानी बांडो, तृतीय पुरस्कार गंगाघाट कठरजारा की नेहा कुमारी, कक्षा 1-5 वर्ग के लिए प्रथम पुरस्कार ईद की निर्मला कच्छप, द्वीतिय पुरस्कार सिमराटोली की तारा कुमारी, तृतीय पुरस्कार बदरी के हितेश कुमार को मिला। सभी को सर्टिफिकेट देकर पुरस्कृत किया गया। आयोजन को सफल बनाने में बीपीओ पंकज तिर्की, डीडीओ इम्तियाज अहमद, मुखिया रोजलीन लकड़ा, नोडल शिक्षक प्रेमचंद बेदिया, शिवा मुंडा, दिलेश्वर महतो, अनूप केसरी, संजीव कुमार, गौतम प्रसाद, झरिया बेदिया, सुखदेव महतो, सीमा कुमारी का योगदान रहा।     


 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم