angara(ranchi) ग्रामीण युवा संगठन मेढ़ेटुंगरी के तत्वाधान में रविवार की रात में करमा मिलन समारोह का आयोजन मेढ़ेटुंगरी फुटबाल मैदान में हुआ। मुख्य अतिथि आजसू के केन्द्रीय महासचिव संजय मेहता व विशिष्ठ अतिथि आजसू के जिला प्रवक्ता सह मुखिया रौशनलाल मुंडा व भाजपा के जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी थे। आसपास के गांव से करीब आधा दर्जन खोरहा टीमें नाचते गाते शामिल हुई। काफी संख्या में लोग करमा मिलन को देखने पहुंचे थे। सभी टीमों को सम्मानित किया गया। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में नागपुरी के कई प्रसिद्ध कलाकार शामिल हुए। अध्यक्षता आयोजन समिति के अध्यक्ष झल्लू मुंडा ने किया। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि श्रवण मुंडा, समाजसेवी साहेबराम महतो, जलेश्वर महतो उर्फ मार्शल, सूरजनारायण महतो, कामेश्वर महतो, प्रेम साहू, जगेश्वर महतो, दुर्गा महतो, बिपीन मुंडा, किशुन महतो सहित सचिव सेवाराम महतो, कोषाध्यक्ष किशुन महतो, उपाध्यक्ष विजय चौधरी, उपसचिव शनि मुंडा, कार्यकारी अध्यक्ष श्याम कुमार महतो बाबुलाल मुंडा, रीता देवी, सोहन महतो, रामजीत नायक, राजेन्द्र महतो, सोमरा मुंडा आदि उपस्थित थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.