GA4-314340326 big breaking/ साइकिल से गिरकर छात्रा की मौत

big breaking/ साइकिल से गिरकर छात्रा की मौत

मृतका प्रियंका कुमारी
angara(ranchi)  साइकिल से गिरकर घायल हुई प्रियंका कुमारी(10) का सोमवार की शाम में इलाज के क्रम में रिम्स रांची में मौत हो गया। प्रियंका कुमारी हूंडरू गांव के स्व. जयप्रकाश बेदिया की पुत्री है। वह बुटगोड़ा मिडिल स्कूल में कक्षा 6 की छात्रा है। बताया जाता है कि 27 सितंबर को प्रियंका हुंडरू फाल पुल के पास साइकिल चलाना सीख रही थी। इसी बीच वह अनियंत्रित होकर बीच सड़क में गिर गई। तत्काल स्वजन घायल प्रियंका को इलाज के लिए विकास स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। 28 सितंबर को बेहतर इलाज के लिए रिम्स लाया गया। 29 सितंबर की शाम में इलाज के क्रम में प्रियंका की मौत हो गई। प्रियंका की माता सती देवी ने बताया कि घटना की जानकारी सिकिदिरी थाना पुलिस को दे दी गई है। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم