![]() |
अध्यक्ष रिझुवा मुंडा |
सिल्ली विस के कार्यकर्ताओं की उपस्थित रही अधिक
प्रखंड समिति सम्मेलन में अनगड़ा प्रखंड के सिल्ली विस क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सर्वाधिक रही। ज्ञात हो कि अनगड़ा प्रखंड के 16 पंचायत खिजरी विस व 5 पंचायत सिल्ली विस में आते है। सिल्ली विस में झामुमो विधायक अमित कुमार है। इस कारण यहां संगठन काफी मजबूत दिखा। समिति चयन में भी सिल्ली विस के कार्यकर्ताओं का दबदबा रहा। करीब तीन सौ कार्यकर्ता की उपस्थिति में अस्सी फीसदी सिल्ली विस का प्रतिनिधित्व था। समिति चयन में कुरमी जाति का प्रतिनिधित्व नही है।
![]() |
चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में सोनू मुंडा, झब्बुलाल महतो, सुजीत कुजुर, जुल्फीकार खान व विक्की उरांव थे। रिझुवा मुंडा ने कहा कि संगठन ने मुझपर जो विश्वास जताया है उसपर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। बड़ों के आर्शीवाद व अनुभव के साथ साथ युवाओं के जोश को लेकर प्रखंड में झामुमो संगठन को मजबूत करेंगे। सामूहिक निर्णय से संगठन चलाया जाएगा। राज्य सरकार की योजनाओं व केन्द्र सरकार की विफलता की जानकारी लोगों तक पहुंचाया जाएगा। इस अवसर पर युवा नेता राजू प्रमाणिक, अमित सिंह मुंडा उर्फ गडाम, संतोष कुमार साहू, जमल मुंडा, मधुसूदन मुंडा, हरदयाल मुंडा, कृष्णा मुंडा, श्रीनाथ मुंडा, बबुआ मानकी, सीताराम पातर, वनमाली महतो, राजकिशोर महतो, गोपाल लोहरा, नवीन नायक, मधु लोहरा, जगदीश कुम्हार सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.