Silli (Ranchi): मुरी रांची रेलखंड में मुरी आउटर केबिन के पास चलती ट्रेन में उतरने की क्रम में गिर जाने से मारदु निवासी राजेश लोहरा 29 बर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता है कि ट्रेन धीरे-धीरे मुरी स्टेशन घुस रही थी इसी क्रम में वह अपना सुविधा को देखते हुए चलती ट्रेन में उतर रहा था कि उसका बैग ट्रेन के दरवाजा में फंस गया। जिसे वह गिरते के साथ चलती ट्रेन के नीचे आ गया, उसका दोनों पैर कट गया। घटना की सुचना पंसस भीम महतो को मारदु गांव के लोगों ने दी उसने देर न करते हुए नर्सिंग होम मुरी का एंबुलेंस भेजा और घायल युवक को नर्सिंग होम लाया गया जहां इलाच चल रहा है।अस्पताल में भर्ती घायल युवक।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.