GA4-314340326 जैप-2 झारखंड पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष बने निरीक्षक चन्द्रमोहन लोहरा

जैप-2 झारखंड पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष बने निरीक्षक चन्द्रमोहन लोहरा

शपथ लेते नवनिर्वाचित पदाधिकारी
angara(ranchi)  जैप-2 टाटीसिलवे(चतरा)में रविवार को झारखंड पुलिस एसोसिएशन का चुनाव हुआ। इसमें सर्वसम्मति से निरीक्षक चन्द्रमोहन लोहरा को अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा अवर निरीक्षक भरत सिंह को उपाध्यक्ष, अवर निरीक्षक रघु सिंह मुंडा को सचिव, अवर निरीक्षक गौतम गोविन्दा प्रसाद सिंह को कोषाध्यक्ष, अवर निरीक्षक सच्चिदानंद राम को संयुक्त सचिव चुना गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ कराया गया। सभी ने वाहिनी मुख्यालय के विकास व अधिकारियों की समस्याओं का वरीय अधिकारियों के सहयोग से समाधान कराने का संकल्प लिया। अध्यक्ष चन्द्रामोहन लोहरा ने बताया कि अधिकारियों ने मुझपर जो विश्वास किया है उसपर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। चुनाव में निरीक्षक व अवर निरीक्षक स्तर के पदाधिकारी वोटर होते है। इस चुनाव को संपन्न कराने में इंस्पेक्टर तेजनाथ मुंडा, सीताराम रजक, राउतु तापेय, अनिल हेम्ब्रम, इंस्पेक्टर दिलीप सिंह, सिमोन सर, अशोक उरांव, विनय सिंह, रमेश चंद्र मुर्मू का योगदान रहा है। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने