GA4-314340326 इंटर विवेकानंद सेवा संघ फुटबाल टुर्नामेंट का खिताब डीमरा ने जीता

इंटर विवेकानंद सेवा संघ फुटबाल टुर्नामेंट का खिताब डीमरा ने जीता

विजेता टीम के साथ अतिथि
angara(ranchi)  अनगड़ा प्रखंड स्तरीय तीन दिवसीय इंटर विवेकानंद सेवा संघ फुटबाल टुर्नामेंट का खिताब डीमरा ने जीत लिया। रविवार को टाटी स्कूल मैदान में खेले गए बेहद रोमांचक मुकाबले में डीमरा ने दुबलाबेड़ा की टीम को पेनाल्टी शूट आउट में 5-4 गोल से हराया। इसका आयोजन विवेकानंद सेवा केंद्र बरवाटोली ने किया। रामकृष्ण मिशन आश्रम ने सहयोग किया। मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य राजेंद्र शाही मुंडा, विशिष्ट अतिथि स्वामी स्वपन महाराज, मुखिया भुवनेश्वर बेदिया, मुखिया सहदेव बेदिया, मुखिया सुमित्रा देवी थी। अतिथि के रूप में श्याम सुंदर बेदिया, शंकर बेदिया, अमर सिंह मुंडा, संतोष बेदिया, प्रदीप महतो, जगदीश भोगता, नरेन बेदिया, पहलू बेदिया, सोमरा बेदिया, राजेंद्र महतो उपस्थित हुए। विजेता/उपविजेता टीमों को खस्सी, ट्रॉफी, जर्सी सेट व फुटबाल प्रदान किया गया। पिछले छह साल से अनगड़ा प्रखंड में इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष बुधराम बेदिया, सचिव सावना बेदिया, कोषाध्यक्ष मोहन बेदिया, मालया बेदिया, सोमरा बेदिया, लाल बेदिया, अर्जुन बेदिया, कमल बेदिया, चिरंजीव मंडल, बालेश्वर बेदिया, वीरेंद्र सिंह मुंडा आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم