angara(ranchi) राज्य सभा सदस्य डा. प्रदीप वर्मा के निधि से रविवार को चतरा में पीसीसी पथ निर्माण की आधारशिला रखी गई। पथ का निर्माण चतरा रिंग रोड से रामकृष्ण महतो के घर तक बनाया जाएगा। इसका शिलान्यास राज्यसभा सदस्य के प्रतिनिधि पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार ने की। पूजा अर्चना वरिष्ट भाजपा नेता श्रीदाम सिंह मुंडा ने की। इस पथ में काफी गडढा था। जिससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी होती थी। ग्रामीणों की मांग पर यहां पर पीसीसी पथ का निर्माण कराया जा रहा है। इस अवसर पर खिजरी के पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, भाजपा टाटीसिलवे मंडल अध्यक्ष राजेंद्र महतो, नूतन पाहन, रामकृष्ण महतो, साईनाथ महतो, सिंधु महतो, राजेश मिश्रा, बिगेसर महतो, संतोष महतो, मनीराम महतो, रतनू कुजूर, बसंत महतो, साधु महतो आदि उपस्थित थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.