 |
| घायल आजसू नेता राजू महली |
angara(ranchi) आजसू पार्टी के रांची जिला उपाध्यक्ष राजू महली के उपर सूख हुआ पेड़ टहनी गिरा जिससे वह घायल हो गए। घटना मंगलवार की शाम की है। बताया जाता है कि जोन्हा के तृप्ति होटल में राजू महली, अपने मित्र अमर सिंह मुंडा के साथ बैठकर चाय पी रहे थे। इसी बीच पीपल का सूखा हुआ पेड़ का एक विशाल टहनी होटल के एसबेस्टस शीट के उपर गिरते हुए अंदर में चाय पी रहे राजू महली के उपर आ गिरा। राजू महली के सिर व दाहिना पैर में चोट लगी है। तत्काल आजसू कार्यकर्ताओं बबलू अंसारी, अमर सिंह मुंडा, शंकर बेदिया, मो. रिजवान उर्फ पप्पू, घासनी देवी घायल राजू महली को इलाज के लिए बगल के रिंची अस्पताल ले गए। यहां पर उपचार के बाद इन्हें घर भेज दिया गया।
बार बार आजसू नेता करते रहे सूखे पेड़ों को हटाने की मांग, लेकिन प्रशासन सोया रहा
ज्ञात हो कि जोन्हा में रोड के किनारे जगह जगह पर अनेक सूखा हुआ पेड़ है। इन पेड़ों की हटाने की मांग अनेकों बार जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुंडा प्रशासन व पथ निर्माण विभाग से कर चुके थे। लेकिन अभी तक कोई सूखा हुआ पेड़ को नही हटाया गया है। इस पेड़ को भी हटाने की मांग की थी लेकिन कुछ नही हुआ। जोन्हा में चार साल पूर्व भी एक सवारी वाहन पर पेड़ का विशाल टहनी गिर गया था। ग्रामीणों ने रोड किनारे के सभी सूखे हुए पेड़ को काटकर हटाने की मांग की है।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.