सुजीत कुमार का साइड इफेक्ट: सिकिदिरी भाजपा महामंत्री सहित दो दर्जनों कार्यकर्ताओं ने दिया इस्तीफा

सत्यपाल राउत व संदीप वर्मा
Angara(ranchi) सिकिदिरी भाजपा मंडल महामंत्री सत्यपाल राउत के नेतृत्व में मंगलवार को 4 दर्जन से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी से सामूहिक इस्तीफा दिया। महामंत्री के साथ सोशल मीडिया आईटी प्रभारी संदीप कुमार वर्मा, पूर्व मंत्री कुन्ती देवी व मधु करमाली आदि ने इस्तीफा दिया। सभी ने अपना सामूहिक इस्तीफा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को भेज दिया है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सामूहिक इस्तीफा सुजीत कुमार के समर्थन में दिया गया है। ज्ञात है कि 31 जुलाई को सिकिदिरी क्षेत्र के कद्दावर भाजपा नेता सुजीत कुमार ने पार्टी के प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। 

सुजीत के कारण भाजपा से जुड़े थे

इस्तीफा देने वाले नेताओं ने कहा कि हम सभी सुजीत कुमार के कारण भाजपा से जुड़े थे। अब वे ही पार्टी में नहीं रहे तो हमलोग कैसे रह सकते है।  सुजीत कुमार की वजह से इस क्षेत्र में भाजपा बहुत मजबूत हुई है। सुजीत कुमार पार्टी के अनुशासित कार्यकर्ता के साथ-साथ इस क्षेत्र के प्रसिद्ध समाजसेवी है और जनकल्याण समर्पण संस्थान के केंद्रीय अध्यक्ष है। सुजीत के नेतृत्व में इस सूदूर क्षेत्र के बहुत से बालक बालिका खेल के कई इवेंट में परचम लहराकर आत्मनिर्भर बन चुके है।

इन्होंने दिया भाजपा से इस्तीफा

इस्तीफा देने वालों में राजेश महतो, शिव नारायण मुंडा, श्यामलाल महतो, मनु गंझू, रोहन गुरुंग, सुनीता देवी, अजीत कुमार, दीपक राम, नंदलाल करमाली, मुन्ना गंझू, राहुल कुमार, खुर्शीद अंसारी, प्रदीप कुमार, आशीष कुमार, अनिकेत कुमार, रोशन साहू, कमलकांत साव, जलेश्वर बेदिया, छुड़वा बेदिया, काजो देवी, कृष्ण गोपाल भद्र, राजकुमार साव, अर्जुन करमाली, धनेश्वर बेदिया, देवदत्त महतो, पुण्डेश्वर चौधरी, लक्ष्मी नारायण ठाकुर, सुलेंद्र भोगता, बबलू गंझू, रतिलाल महतो, जयनारायण महतो, दिलीप सिंह, उज्ज्वल सह, विवेक कुमार, विकास करमाली, राजू वर्मा, पिंकी कुमारी, रोशन कुमार साह, सागर कुमार आदि शामिल है। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم