GA4-314340326 सुदेश महतो ने निर्मल महतो के शहादत पर दी श्रद्धांजलि

सुदेश महतो ने निर्मल महतो के शहादत पर दी श्रद्धांजलि

निर्मल महतो की शहादत दिवस पर सुदेश महतो
angara(ranchi)  निर्मल महतो की शहादत दिवस के मौके पर शुक्रवार को गोंदलीपोखर स्थित शहीद की आमदकद प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। भाजपा, आजसू, कुरमी महासभा, कुरमी विकास मोरचा सहित अन्य संगठनों से जुड़े लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित किया। सुबह में भाजपा व आजसू के कायर्कर्ताओं ने प्रतिमा स्थल की साफ-सफाई किया। मुख्य अतिथि पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो श्रद्धासुमन में शामिल हुए। निर्मल महतो की शहादत को याद करते हुए सुदेश महतो ने कहा कि निर्मल महतो ने झारखंड आंदोलन के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। लेकिन झारखंड बनने के बाद इनके योगदान को भुला दिया गया। हमें इनके आदर्श व सिद्धांत को अपने अपने जीवन में उतारने की जरूरत है। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, पूर्व विधायक लंबोदर महतो, जिला परिषद सदस्य निर्मला भगत, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार, सुरेन्द्र महतो, आजसू पार्टी के प्रवक्ता डा. देवशरण भगत, जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुंडा, अनुराधा मुंडा, जिप सदस्य सोनाहातू मंजू सिंह, प्रभा देवी, मुखिया रौशनलाल मुंडा के अलावा भाजपा के जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रामसाय मुंडा, आजसू के केन्द्रीय सचिव पारसनाथ उरांव, आतिश कुमार महतो, अजीत महतो, आजसू अनगड़ा प्रखंड अध्यक्ष जगरनाथ महतो, भाजपा अनगड़ा मंडल अध्यक्ष सुनील महतो, जलनाथ चौधरी, जितेन्द्र सिंह, वीरेन्द्र सिंह भोगता, चामू महतो, नीलकंठ चौधरी उर्फ मंटू चौधरी, ज्योतिष महतो, नरेश साहू, समाजसेवी नरेश साहू, राजू नायक, मदरा मुंडा, पंकज महतो, संजय नायक, किशुन महतो, प्रेम साहू आदि उपस्थित थे।      

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने