angara(ranchi) आरटीसी पब्लिक स्कूल, अनगड़ा में शुक्रवार को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। प्राचार्य नरेन्द्र नाथ महतो ने कहा कि हमें मेजर ध्यानचंद के जीवन से सीख लेने की जरूरत है। इन्होंने बच्चों से प्रतिदिन व्यायाम करने तथा खेलकूद के माध्यम से अनुशासन, स्वास्थ्य और टीम भावना को विकसित करने का संकल्प कराया। मौके पर नर्सरी से कक्षा 11 तक के विद्यार्थियों के बीच विभिन्न खेल इवेंट का आयोजन हुआ। इवेंट शारीरिक शिक्षक हरि नाथ सिंह यादव के नेतृत्व में हुआ। इसमें वॉलीबॉल, बैडमिंटन, खो-खो, कबड्डी, वन-लेग रेस, फ्रॉग रेस, जंपिंग रेस, हुला हूप गेम आदि प्रमुख रहे। सफल प्रतिभागी जूनियर वर्ग में मिस्टी कुमारी, प्रियंका, परिधि, जय महतो, कुलदीप पियूष और हर्ष कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में सतलुज हाउस ने खो-खो में तथा जमुना हाउस वॉलीबॉल की विजेता को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर शिक्षक शिवराज कुमार, उमेश मंडल, सुमंत कुमार, शिक्षिका स्नेहा शालिनी, सृष्टि कश्यप, गायत्री सुदर्शी, पुतुल नीलू, कुसुम कुमारी एवं ललिता महतो उपस्थित थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.